फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   accident in Leh bus fell into 200 meter deep gorge six people died 22 injured

Leh Accident: लेह में भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस; छह लोगों की मौत, 19 घायल

Thu, 22 Aug 2024 03:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 22 Aug 2024 03:54 PM IST
सार

लेह के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घायलों को सेना और सीएचसी तांगत्से स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
accident in Leh bus fell into 200 meter deep gorge six people died 22 injured
लेह में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेह के दुर्गुक इलाके में गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें छह लोगों के मारे जाने की शुरुआती जानकारी आ रही है। वहीं करीब 19 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। लेह के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घायलों को सेना और सीएचसी तांगत्से स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में शामिल होने जा रहे थे सभी
बस में लगभग 25 यात्री सवार थे, जिनमें दो बच्चे और 23 स्कूल के कर्मचारी थे। यह बस एक कर्मचारी की शादी में शामिल होने के लिए डुरबुक जा रही थी, तभी डुरबुक मोड के पास यह एक गहरी खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन

रेस्क्यू में लगाए गए तीन हेलीकॉप्टर
प्रशासन ने घायलों को लेह के जिला अस्पताल ले जाने के लिए तीन हेलीकॉप्टरों की तैनाती की है। बचाव कार्य भारतीय सेना, लद्दाख पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों द्वारा तेजी से शुरू किए गए, जिन्होंने मिलकर घायलों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचाने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed