{"_id":"27-45689","slug":"Jammu-45689-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पाकिस्तानी कैदी ने निगला ब्लेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में पाकिस्तानी कैदी ने निगला ब्लेड
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 22 Mar 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी कैदी ने पुंछ की जेल में वीरवार को अपनी बैरक में ब्लेड निगल लिया। इससे कैदी इश्तियार अली (30) का मुंह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। इसके वह बुरी तरह से चिल्लाने भी लगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इश्तियार अली ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जीएमसी पहुंचने से पहले ही इश्तियार अली को उलटी हुई और ब्लेड बाहर निकल आया।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी कैदी पुंछ की जेल में पिछले कुछ समय से सजा काट रहा था। वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसने शेविंग वाला ब्लेड निगल लिया।
विज्ञापन
ब्लेड मुंह के अंदर तक चला गया था। इससे उसका मुंह कट फट गया और वह घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर हो गई। जेल वार्डन ने कैदी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
वहां उसकी हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। जीएमसी पहुंचने से पहले ही अली को उलटियां आने लगीं। तभी ब्लेड उसके मुंह से बाहर निकल गया।
देर रात को जीएमसी पहुंचे कैदी को इमरजेंसी में रखा गया है। कैदी की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस कैदी के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगा रही है।