{"_id":"5a26f33b4f1c1b6e468b8878","slug":"91512502075-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर व्यापार मंडल के चुनाव की उठने लगी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर व्यापार मंडल के चुनाव की उठने लगी मांग
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। व्यापार मंडल उधमपुर इकाई का दो वर्ष का कार्यकाल संपन्न होने के बाद व्यापार मंडल के चुनाव की मांग उठने लगी है। व्यापार मंडल के कुछ सदस्यों ने मंगलवार को बैठक करके जल्द से जल्द चुनाव करवाने की मांग की, साथ ही मौजूदा पदाधिकारियों पर व्यापारियों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।
व्यापार मंडल के सदस्य संजय डोगरा, राकेश भारती, बिट्टू शर्मा, कुलदीप कुमार व अन्य व्यापारियों ने बैठक में बताया कि 16 नवंबर 2017 को व्यापार मंडल की उधमपुर इकाई का दो वर्ष का कार्यकाल खत्म हो चुका है और अब नए सिरे से चुनाव के जरिए ही नए पदाधिरियों को चुना जाना है। मौजूदा इकाई भंग हो चुकी है, लेकिन मौजूद पदाधिकारी इस बात को मानने को तैयार नहीं है और अभी तक नए सिरे से चुनाव करवाने के लिए किसी तरह से भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। व्यापार मंडल की इकाई का दो वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से असफल रहा है, क्योंकि न तो व्यापार मंडल की रजिस्ट्रेशन करवाई गई और न ही एजीएम करवा कर व्यापारियों के विकास को लेकर काम किया गया। कार्यकाल खत्म होने के बाद अगर मौजूद पदाधिकारी अगर व्यापार मंडल के नाम पर कोई काम करते हैं तो वह पूरी तरह से गैर कानूनी होंगे। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द व्यापार मंडल के नए सिरे से चुनाव करवाए जाएं और चुनाव के जरिए नए पदाधिकारी चुने जाएं, जो कि व्यापार मंडल के विकास के लिए काम करें। इस मौके पर कुलदीप सिंह, योग राज व अन्य मौजूद थे।