फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   भाजपा ने फारूक के बयान पर बोला हमला

भाजपा ने फारूक के बयान पर बोला हमला

Fri, 01 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने फारूक के बयान पर बोला हमला
कठुआ।
विज्ञापन

देश में भाजपा के कार्यकर्ता कहीं भी तिरंगा फहरा सकते हैं। तिरंगा और पार्टी का झंडा लहराने के लिए किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। हाल ही में श्रीनगर में कार्यकारिणी की बैठक में तिरंगा भी फहराया गया और पार्टी का झंडा भी। उक्त बातें भाजपा के संगठन राज्य महामंत्री अशोक कौल ने वीरवार को कठुआ में आयोजित एक बैठक के दौरान नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के उस बयान पर कही, जिसमें उन्होंने भाजपा को लाल चौक में तिरंगा फहराने का दम दिखाने के लिए कहा था।
उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए पीओके देश का हिस्सा है, था और हमेशा रहेगा। इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं की जा सकती है। देश के हिस्से को लेने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। धर्म की राजनीति वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि असल में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रहा है। इसलिए वह भाजपा पर धर्म की राजनीति और हिंदुत्व वाली पार्टी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही धर्मनिरपेक्ष रही है और हर धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है। सबका साथ सबका विकास का नारा इसका उदाहरण है। यदि कोई राष्ट्रवादी होने का मतलब हिंदुत्व से निकालता है, तो इसमें पार्टी कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पार्टी भारत की प्राचीन संस्कृति को मान्यता देती है और उसके साथ ही चलती है।
विज्ञापन


पदमावती का करेंगे विरोध
कौल ने कहा कि देश के इतिहास और परंपरा के साथ छेड़छाड़ सहन नहीं किया जाएगा। फिर चाहे बात पद्मावती की हो। रानी ने हजारों रानियों के साथ जौहर किया था और यही सच है। इसलिए वह पदमावती का विरोध हर समय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed