फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   फिल्म पद्मावती के विरोध में सड़क पर उतरे

फिल्म पद्मावती के विरोध में सड़क पर उतरे

Sun, 19 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
फिल्म पद्मावती के विरोध में सड़क पर उतरे
जम्मू। देशभर में फिल्म पद्मावती के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। खासकर क्षत्रिय समाज अपने पूर्वजों के सम्मान के लिए लगातार फिल्म का विरोध कर रहा है। इसी कड़ी में रियासत में अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के यूथ विंग ने शहर के पुरानी मंडी में निर्देशक संजय लीला भंसाली का पोस्टर जला अपना विरोध दर्ज कराया। चेताया कि रियासत में किसी भी कीमत पर फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूथ विंग के अध्यक्ष पवन सिंह चिब की अगुवाई में इकट्ठा हुए राजपूत युवाओं ने फिल्म को रियासत में प्रदर्शित न होने देने की राज्य सरकार से मांग की। कहा कि फिल्म के कई ऐसे दृश्य हैं, जो आम जनता के साथ साथ राजपूतों के गौरवपूर्ण इतिहास से छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में रणबीर सिंह, दीपिका पादूकोण की फिल्म पद्मावती की आलोचना की। कहा कि राजपूत महिलाओं का जौहर भला फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री क्या जानेंगी। इस दौरान सुखदेव सिंह, साहिल चिब, साहिल मन्हास, राजेंद्र सिंह, विशाल कोतवाल, बिक्रम चिब, नरेंद्र चाढक, समक्ष मन्हास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शशि थरूर पहले अपने गिरेबां में झांके
अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष कुंवर नारायण सिंह ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की कड़ी आलोचना की है। उनके हालिया बयान पर कहा कि कुछ भी बोलने से पहले उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। चेताया कि अगर शशि थरूर रियासत में आते हैं, तो उनका पुरजोर विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के प्रदर्शन पर लगे प्रतिबंध: परशुराम दल
जम्मू। श्री परशुराम दल ने जन भावनाओं से खिलवाड़ कर व इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश कर बनाई गई फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दल के प्रमुख नेता श्री केरनी शर्मा ने कहा हैं कि सेंसर बोर्ड को इस फिल्म को लेकर देश में बने हालात को ध्यान में रखते हुए तत्काल फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed