{"_id":"5a357b284f1c1ba12d8b90bd","slug":"81513454376-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त शिक्षक दंपती को मिला बहाली का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त शिक्षक दंपती को मिला बहाली का आश्वासन
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बर्खास्त किए गए शिक्षक दंपती को दोबारा बहाल करने का स्कूल प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया है। हालांकि, दंपती का कहना है कि बहाली के बावजूद वे ज्वाइन नहीं करेंगे क्योंकि उनका अनादर हुआ है। वे स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।
शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी और राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पांपोर द्वारा शनिवार को कहा गया कि वह दंपती को बहाल करेंगे। इससे पूर्व पुलवामा के डिप्टी कमिश्नर द्वारा दोनों पक्षों को उनके कार्यालय में बुलाया गया था जहां स्कूल प्रबंधन उनकी बहाली के लिए राजी हुआ था।
दंपती तारिक भट ने स्कूल ज्वाइन करने से इनकार करते हुए बताया कि डिप्टी कमिश्नर के सामने फैसला सुनाने के बाद बाहर निकलकर स्कूल प्रबंधन के लोगों द्वारा उनका अनादर किया गया। उनके साथ गाली गलौच की गई। अभी यह तंग करने की शुरुआत है इसलिए हमने ज्वाइन न करने का फैसला किया है। इस बीच स्कूल के प्रिंसिपल तारिक अहमद ने कहा कि वह खुले दिल से दंपती के वापिस आने का स्वागत करते हैं। नहीं पता किसने उनका अनादर किया है लेकिन विश्वास दिलाता हूं कि उनके साथ भविष्य में ऐसा कभी नहीं होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलवामा जिले में एक निजी विद्यालय में काम करने वाले शिक्षक दंपती को शादी के दिन बर्खास्त कर दिया गया था। स्कूल प्रबंधन ने दावा किया था कि रोमांस छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। त्राल के तारिक भट और सुमाया बशीर पिछले कई सालों से मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में काम कर रहे थे।