{"_id":"5a1485cc4f1c1b68678bd3e1","slug":"81511294412-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों के खिलाफ करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों के खिलाफ करें कार्रवाई
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी रफीक उल हसन ने मंगलवार को जानीपुर पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएचओ से कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों पर सख्ती से कार्रवाई करें। ऐसे तस्करों की पहचान करें और उनको पकड़ कर पीएसए लगाने की सिफारिश करें। डीआईजी ने कहा कि नशा समाज के लिए बड़ी चुनौती है। इससे सख्ती से निपटना होगा।
इसके अलावा थाने में दर्ज मामलों की भी हसन ने समीक्षा की। एसएचओ से कहा कि देश विरोधी तत्वों और अपराधियों का डोजियर तैयार करें, जो लोग युवा वर्ग को खोखला कर रहे हैं और नशे का कारोबार चला रहे हैं, इनके खिलाफ अभियान चलाएं। इनकी सूची बनाएं और कार्रवाई करें। वहीं, थाने की इमारत की हालत सुधारने और साफ सुथरा रखने के भी निर्देश दिए। कहा कि थाने की हालत ठीक नहीं है और साफ-सफाई भी नहीं है। सीसीटीएनएस के रिकार्ड भी डीआईजी ने जांच की।