{"_id":"5a09fe834f1c1b6a678bb66e","slug":"81510604419-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरने से मां और मासूम बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरने से मां और मासूम बेटे की मौत
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार रविवार देर रात को अनियंत्रित होकर संग्रामपुर पेट्रोल पंप के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार मां और मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन और सदस्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार दो सगे भाई सुनील शर्मा और मधु शर्मा का परिवार रविवार को गजनसू क्षेत्र से शादि समारोह में शामिल होने के बाद रात 12 बजे के करीब अपनी स्विफ्ट कार (जेके02बीएफ -8535) से घर मुट्ठी कैंप लौट रहा था। इस बीच संग्रामपुर में पेट्रोल पंप के पास उनकी कार गहरी खाई में गिर गई। चीख-पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। सभी को जीएमसी पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने प्रीति और उसके चार वर्षीय बच्चे गुग्लू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस के अनुसार सुनील की पत्नी कविता को भी गंभीर चोटें आई हैं। मधु सूदन भी घायल है। दोमाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।