फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   कोहरे व धुंध के बीच घुसपैठ के प्रयास में पाक रेंजर

कोहरे की आड़ में घुसपैठ करने के इरादे में हैं पाक रेंजर्स, सीमा पर अलर्ट

Thu, 04 Jan 2018 08:54 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
कोहरे व धुंध के बीच घुसपैठ के प्रयास में पाक रेंजर

इन दिनों शाम ढलते ही सीमावर्ती क्षेत्राें मे घना कोहरा व धुंध शुरू हो जाती है, जिससे सीमा की निगरानी में कर रहे जवानाें को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पाक रेंजर भी कोहरे व धुंध का फायदा उठाने की फिराक में हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इन दिनों मैदानी क्षेत्राें में घना कोहरा व धुंध पड़नी शुरू हो गई है, जिससे घुसपैठ की भी अधिक संभावनाएं बनी गई हैं। कोहरे व धुंध के चलते 50 मीटर की दूरी पर भी देख पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


यही कारण है कि पाक रेंजर बिना उकसावे के गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। बुधवार शाम भी पाक रेजराें की ओर से स्नाईपर शाट से बीएसएफ जवान को शहीद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पाक रेजरों ने गोलाबारी शुरू कर दी। रात को कोहरे की आड़ में घुसपैठ के प्रयास का अंदेशा बना रहता है। हालांकि बीएसएफ के अधिकारियाें का कहना है कि उनके जवान हर स्थिति का सामना करने में सक्षम हैं।


घुसपैठ के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए विशेष चौकसी बरती जा रही है। ज्ञात रहे की गत माह भी पाक रेजराें ने चक्क मंगु में बीएसएफ के एक जवान को उस समय शहीद कर दिया था जब वह बंकर की सफाई कर रहे था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed