{"_id":"5a4a98ce4f1c1bc5758bc664","slug":"71514838222-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः जम्मू में नए एयरपोर्ट बनाए जाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः जम्मू में नए एयरपोर्ट बनाए जाने की कवायद तेज
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में नए एयरपोर्ट के लिए कवायद तेज कर दी गई है। एयरपोर्ट के लिए लगभग 6 हजार कनाल जमीन की जरूरत होगी। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने सोमवार को अधिकारियों संग प्रस्तावित स्थलों का हवाई सर्वे किया।
विज्ञापन
साथ ही अधिकारियों को विस्तृत प्रस्ताव बनाने को कहा ताकि इसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सौंपकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए।उप मुख्यमंत्री ने जम्मू के नगरोटा तथा सांबा जिले में हाईवे के उत्तर दिशा में डीसी आफिस के पास की जमीन को देखा।
विज्ञापन
सांबा में सर्वे के दौरान इस बात का ख्याल रखा गया कि वहां से अंतरराष्ट्रीय सीमा बहुत करीब न हो, जिससे विमानों के आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाइयों न हो। उधमपुर के मजालता में भी एयरपोर्ट के लिए जमीन देखी गई, लेकिन वहां आवश्यकता के अनुरूप जमीन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
साथ ही एप्रोच रोड भी काफी दूर है। इस वजह से मजालता को तव्वजो नहीं दी गई। अन्य दो स्थानों के बारे में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्ताव तैयार होने के बाद उसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा जाएगा।
पिछले दिनों नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गणपति राजू से मुलाकात के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट की समस्या के बारे में जानकारी दी थी। इस पर उन्होंने नए एयरपोर्ट के लिए जगह उपलब्ध कराने को कहा था।
इसी कड़ी में हवाई सर्वे किया गया है। मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में बात कर ली गई है। उन्होंने भी जमीन उपलब्ध कराने पर स्वीकृति दी है। बताया कि नए एयरपोर्ट के बन जाने से अंतरराष्ट्रीय विमान भी आ जा सकेंगे।
अभी एयरपोर्ट पर रनवे छोटा होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्मीद जताई कि इस दिशा में जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी होगी। हवाई सर्वे में उनके साथ मंडलायुक्त जम्मू डॉ मनदीप के भंडारी, जम्मू के डीसी कुमार राजीव रंजन व सांबा की डीसी शीतल नंदा भी रहीं।