फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   माधोपुर में हाईवे जाम का लखनपुर में असर

माधोपुर में हाईवे जाम का लखनपुर में असर

Sat, 09 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
माधोपुर में हाईवे जाम का लखनपुर में असर
कठुआ। पंजाब में निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान शिरोमणि अकाली दल नेताओं ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए माधोपुर में नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। सुबह ग्यारह बजे पंजाब के माधोपुर में धरने पर बैठे अकालियों ने शाम चार बजे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से ठप रखा। इस दौरान जम्मू कश्मीर को नेशनल हाईवे से ट्रकों से होने वाली माल की सप्लाई भी ठप होकर रह गई। जम्मू कश्मीर की लाइफ लाइन लगभग सात घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

वहीं शाम चार बजे के बाद कार और बसों को आगे बढ़ने दिया गया, लेकिन ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगी रही, जिसके चलते हजारों की तादाद में वाहन नेशनल हाईवे की दोनों लेन पर फंसे रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम छह बजे के लगभग प्रदर्शनकारियों को हाईवे से उठा लिया गया, लेकिन जाम की स्थिति बनी रही। माधोपुर का यह इलाका जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से सटे हुआ है। ऐसे में नेशनल हाईवे जाम होने का सीधा असर लखनपुर में भी देखने को मिला। दोपहर तक जाम आरटीओ कार्यालय के नजदीक तक पहुंच गया। लखनपुर कसबा दिनभर और रात को भी जाम से जूझता नजर आया।
विज्ञापन


वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा
पुलिस और यातायात विभाग ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों को डायवर्ट करने का सिलसिला शुरू किया। कई वाहनों को पल्ली मोड़ से तो कई को चढ़वाल से पंजाब के वैकल्पिक रूटों की ओर डायवर्ट किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पंजाब निकाय चुनाव में उनके प्रत्याशियों को एनओसी जारी नहीं किया जा रहा है। कारण जानने पहुंचने पर उन्हीं से मारपीट कर मामले दर्ज किए गए हैं जो लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने बताया शिरोमणि अकाली दल बादल के आह्वान पर पंजाब में कई जगह इसी तरह से नेशनल हाईवे जाम किए गए हैं और जब तक सरकारी मामले वापस नहीं लेती, तब तक हाईवे जाम किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

सुबह दस बजे खाली हो गया लखनपुर ट्रक यार्ड
सुबह दस बजे अकाली नेताओं के जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर उतरने के बाद वाहनों की रफ्तार थम गई। एक ओर जहां यह यातायात विभाग के लिए चुनौती बना, वहीं आबकारी विभाग को भी दिन के राजस्व वसूली में घाटे का अनुमान है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बारह बजे तक लखनपुर यार्ड में रुके ट्रक भी एक-एक कर निकल गए। लिहाजा अगले छह घंटे तक आबकारी विभाग का कामकाज ठप होकर रह गया। इससे प्रतिदिन टोल से राज्य सरकार को हासिल होने वाले राजस्व में भी कमी आने का अनुमान है। हालांकि आबकारी विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि जाम की स्थिति तो रही, लेकिन देर रात तक अधिक स्टाफ और सभी टोल नाके सक्रिय कर काम तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में कोशिश है कि रुटीन के अनुसार ही काम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed