{"_id":"5a19c8f54f1c1b95188b641e","slug":"71511639285-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनल सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनल सेवा बंद
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली।
कसबे में बार-बार बीएसएनएल की सेवाएं ठप होने से लोगों के लिए डिजिटल इंडिया महज सपना बन गया है। हालत यह है कि स्थानीय लोग बीएसएनएल के बजाय अन्य कंपनियों के सिम लेने को मजबूर हो रहे हैं।
एडीसी बसोहली के निर्देशानुसार तहसीलदार बसोहली जय सिंह ने बीएसएनल की कार्यप्रणाली का कड़ा संज्ञान लेते हुए टेलीफोन एक्सचेंज का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार द्वारा बीएसएनएल कर्मियों को पूछे जाने पर बताया कि उक्त एक्सचेंज में मात्र तीन चौकीदार उपस्थित हैं। अधिकारियों के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि जेटीओ ओएफसी को ठीक करवाने महानपुर गए हैं। तहसीलदार द्वारा कर्मचारियों की हाजिरी व मूवमेंट रजिस्टर के बारे में पूछे जाने पर उपस्थित कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उनको इन रजिस्टरों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
तहसीलदार ने बताया कि बीएसएनएल की सेवाएं ठप रहने के कारण इलेक्शन संबंधी कार्य काफी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएनल के जेटीओ का कहना था कि जल्द ही बीएसएनएल सेवा को बहाल कर दिया जाएगा, मगर देर शाम तक सेवा बहाल नहीं हो सकी। वहीं बीएसएनएल की सेवा चरमराने से बसोहली के सरकारी कार्यालयों में भी काम बुरी तरह प्रभावित रहा। बसोहली में बीएसएनएल की सेवाएं आए दिन ठप रहने के कारण उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। नागरिकों ने बताया कि आए दिन बीएसएनएल की सेवाएं ठप रहने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है जिसके चलते बीएसएनएल के नेटवर्क से परेशान होकर उपभोक्ता निजी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों का रुख कर रहे हैं।