{"_id":"5a4d28f34f1c1bc20a8b6560","slug":"61515006195-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे गुल रही बिजली
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। इरकान के केबल बिछाने के कार्य के चलते बुधवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इसकारण शहरवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम करीब साढ़े पांच बजे बिजली बहाल होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक हाउसिंग कालोनी, टीसीपी दोमेल, सुभाष नगर व शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली बंद हो गई। शहरवासियों को लगा कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली बंद हुई है और कुछ समय के बाद बहाल हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि इरकान के केबल बिछाने के कार्य के चलते बिजली को बंद किया गया है। वहीं बिजली बंद होने के कारण कई कामकाज ठप हो गए। व्यापारी वर्ग भी परेशान नजर आए। बिजली से संचालित होने वाले उपकरण घंटों बंद रहने के कारण घरों में भी परेशानी बनी रही। वहीं शहरवासियों में थोड़ा रोष भी देखा गया। शहरवासियों का कहना है कि लंबा कट लगाने से पहले बिजली विभाग को इसके बारे में सूचित करना चाहिए।