{"_id":"5a26f33f4f1c1b59678c04d6","slug":"61512502079-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीसी ने आठ रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीसी ने आठ रन से जीता मैच
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में आयोजित शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एक मुकाबला खेला गया, जिसमें एचसीसी ने आठ रन के अंतर से जीत हासिल करके अगले दौर में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला एचसीसी और चंदेल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। एचसीसी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। सुनील और विकू ने सबसे अधिक 29-29 बनाए। वहीं चंदेल क्रिकेट क्लब की तरफ से सज्जाद व सुनील ने एक-एक विकेट हासिल किया। 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदेल क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में केवल 132 रन ही बना सकी और एचसीसी ने आठ रन के अंतर से जीत हासिल करके अलगे दौर में प्रवेश कर लिया। अरफान ने 30 और आमिर ने 27 रन की पारी खेली। वहीं एचसीसी की तरफ से रशपाल ने सबसे अधिक चार विकेट हासिल करके जीत में अहम भूमिका निभाई।