फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu & Kashmir: Major reshuffle in police department; 100 officers transferred

जम्मू-कश्मीर: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने किए 100 अधिकारियों के तबादले; आठ जिलों के कप्तान बदले

Sat, 10 Oct 2026 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2026 12:17 AM IST
सार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फेरबदल में जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

विज्ञापन
Jammu & Kashmir: Major reshuffle in police department; 100 officers transferred
पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए गृह विभाग ने शुक्रवार देर रात 100 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ आठ जिलों की कमान, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, सशस्त्र पुलिस बटालियनों, सीआईडी, तकनीकी सेवाओं और सुरक्षा इकाइयों में भी बदलाव किया गया है। फेरबदल में जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

विज्ञापन


तबादला सूची के अनुसार वैभव मीना को एसएसपी पुंछ, सुधांशु धामा को एसएसपी कुपवाड़ा, नेहा जैन को एसएसपी सोपोर, अन्ना सिन्हा को एसएसपी रामबन और हर्षल राजेश महाजन को एसएसपी गांदरबल नियुक्त किया गया है। ताहिर सलीम खान को एसएसपी बांदीपोरा, सजाद खालिक भट को एसएसपी हंदवाड़ा और इरशाद हुसैन राथर को एसएसपी अवंतीपोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बिस्मा काजी को एसएसपी ट्रैफिक सिटी श्रीनगर और केएम प्रियंका को एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे नियुक्त किया गया है। विष्णु कुमार को एसएसपी टेक सीआईडी मुख्यालय, आनंद कुमार मिश्रा को एसएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सतीश कुमार को एसएसपी रेलवे जम्मू बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में हरीश एचपी को पुलिस मुख्यालय में एआईजी वेलफेयर से निदेशक एसएसएफ, मोहम्मद यासीन किचलू को प्रिंसिपल एसटीसी तलवाड़ा, संजय कुमार कोतवाल को कमांडेंट 18वीं जेकेएपी बटालियन और ऐजाज अहमद भट को कमांडेंट 23वीं जेकेएपी बटालियन नियुक्त किया गया है। कमल पाल सिंह मल्होत्रा को एसएसपी प्रशासन जेके4सी, अर्शी आदिल को कमांडेंट पहली जेकेएपी महिला बटालियन और तीकम सिंह वर्मा को कमांडेंट 16वीं जेकेएपी बटालियन की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव कुमार अम्बस्ता को कमांडेंट तीसरी जेकेएपी सिक्योरिटी बटालियन, दीपक यादव को एसपी ऑपरेशंस जेके4सी और शफकत हुसैन को कमांडेंट दूसरी जेकेएपी महिला बटालियन नियुक्त किया गया है।

सीआईडी, सुरक्षा और रेलवे पुलिस में भी बदलाव किए गए हैं। इम्तियाज हुसैन मीर को सीटीसी लेथपोरा का निदेशक, शैलेंद्र सिंह को सीडी एवं एसडीआरएफ कश्मीर का निदेशक, शौकत हुसैन को एआईजी वेलफेयर पुलिस मुख्यालय, वसीम कादरी को एसएसपी सिक्योरिटी कश्मीर, रोहित बासकोत्रा को एआईजी पर्सनल मुख्यालय और अरुण गुप्ता को एसएसपी एसएस सीआईडी मुख्यालय नियुक्त किया गया है। मोहम्मद यूसुफ को एसएसपी रेलवे कश्मीर, गिरधारी लाल को कमांडेंट आठवीं जेकेएपी बटालियन, रमेश चंद्र कोतवाल को एसएसपी रेलवे कटरा और सुखदेव राज को कमांडेंट 12वीं जेकेएपी बटालियन बनाया गया है। संजय राणा को कमांडेंट 11वीं जेकेएपी बटालियन, सुरम सिंह को एसकेपीए उधमपुर का डिप्टी डायरेक्टर, राज सिंह गौरिया को एसएसपी सिक्योरिटी वीआईपी (टेक) और डॉ. एसडी चौधरी को कमांडेंट 12वीं जेकेएपी सिक्योरिटी बटालियन नियुक्त किया गया है।

संजय शर्मा को कमांडेंट सातवीं जेकेएपी सिक्योरिटी बटालियन, सैयद अल ताहिर गिलानी को एसएसपी पीसीआर कश्मीर, मास्टर पप्सी को एसएसपी रूरल ट्रैफिक जम्मू, सजाद अहमद शाह को कमांडेंट 17वीं जेकेएपी बटालियन, राजा आदिल हमीद गनाई को कमांडेंट 13वीं जेकेएपी बटालियन, ऐजाज अहमद जरगर को एसएसपी ए सीआईडी मुख्यालय और फारूक कैसर मलिक को कमांडेंट 22वीं जेकेएपी बटालियन बनाया गया है। मुशिम अहमद को एआईजी टेक पुलिस मुख्यालय, मोहम्मद अनवर-उल-हक को आईजी क्राइम का स्टाफ ऑफिसर, जहूर अहमद वानी को एसपी पीटीडब्ल्यूएस श्रीनगर और अयाज अहमद शेख को एसपी एससीडब्ल्यू कश्मीर नियुक्त किया गया है।

विवेक शेखर शर्मा को अतिरिक्त एसपी भद्रवाह, इफ्तिखार तालिब को एसपी एसआईए मुख्यालय, मशहूर अहमद जरगर को एसपी दक्षिण श्रीनगर, प्रदीप सिंह को डिप्टी कमांडेंट आठवीं जेकेएपी बटालियन, राज पॉल सिंह को डिप्टी डायरेक्टर एसएसजी, आशिक हुसैन तक को एसपी सिक्योरिटी सिविल सचिवालय, शबीर अहमद खान को डिप्टी कमांडेंट 10वीं जेकेएपी बटालियन, नाइम अहमद वानी को एसपी हजरतबल और सैयद यासिर कादरी को सीटीसी लेथपोरा का वाइस प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है। संदीप भट को एसपी मुख्यालय जम्मू, सजाद अहमद शेख को डिप्टी कमांडेंट दूसरी जेकेएपी बॉर्डर बटालियन, विनोद कुमार को एसकेपीए उधमपुर का डिप्टी डायरेक्टर, डॉ. अजय शर्मा को डिप्टी कमांडेंट दूसरी जेकेएपी बॉर्डर बटालियन और हिलाल खालिक भट को डिप्टी कमांडेंट आठवीं जेकेएपी बटालियन बनाया गया है।

फहद तक को अतिरिक्त एसपी बारामुला के साथ ऑपरेशंस का अतिरिक्त प्रभार, शाह उमर को अतिरिक्त एसपी पीसीआर श्रीनगर, बलजीत सिंह को एसपी उत्तर जम्मू, प्रदीप कुमार को अतिरिक्त एसपी सांबा, मुसादिक माजिद बसु को एसपी पूर्व श्रीनगर और अरविंदर सिंह कोतवाल को डीआईजी जेएसके रेंज का स्टाफ ऑफिसर नियुक्त किया गया है। मोहम्मद शफीक को अतिरिक्त एसपी किश्तवाड़, मोहम्मद शफी शेख को डिप्टी कमांडेंट चौथी जेकेएपी बटालियन, बिक्रम कुमार को पीटीटीआई विजयपुर का वाइस प्रिंसिपल, गारू राम को डिप्टी कमांडेंट पहली जेकेएपी बॉर्डर बटालियन, रमीज रशीद भट को डिप्टी कमांडेंट 23वीं जेकेएपी बटालियन, शिवेंद्र सिंह जामवाल को अतिरिक्त एसपी उधमपुर, निखिल रसगोत्रा को अतिरिक्त एसपी नौशेरा और मुबाशिर रसूल को एसपी एनफोर्समेंट नियुक्त किया गया है।


दूसरी जेकेएपी महिला बटालियन के डिप्टी कमांडेंट बने तारिक महमूद
तारिक महमूद को डिप्टी कमांडेंट दूसरी जेकेएपी महिला बटालियन, रईस अहमद मीर को डिप्टी कमांडेंट नौवीं जेकेएपी बटालियन, ओवैस रशीद को डिप्टी कमांडेंट छठी जेकेएपी बटालियन, गुलाम मुस्तफा भट को एसपी मुख्यालय श्रीनगर, अब्दुल रकीब मलिक को अतिरिक्त एसपी सीआईडी मुख्यालय, हामिद अली बांडे को अतिरिक्त एसपी ऑपरेशंस पुंछ, अब्दुल माजिद माग्रे को अतिरिक्त एसपी शोपियां, मीर बुरहान-उल-हक कंठ को डिप्टी कमांडेंट 12वीं जेकेएपी सिक्योरिटी बटालियन, सजाद सरवर को अतिरिक्त एसपी सीआईडी सीआई जम्मू, वसीम महमूद को अतिरिक्त एसपी राजोरी, सुरेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त एसपी एसबी सीआईडी जम्मू, निसार अहमद दर्जी को अतिरिक्त एसपी गांदरबल और वरुण जंडियाल को एसपी दक्षिण जम्मू नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed