{"_id":"5a19c8f74f1c1bee688bde63","slug":"61511639287-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत का समाधान नहीं होने पर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत का समाधान नहीं होने पर करेंगे आंदोलन
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर।
पिछले माह से सूबे चक्क गांव में पीएचई विभाग की तरफ से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय पूर्व नायब सरपंच नरेन्द्र सिंह, केपी सिंह, शुभदेव सिंह ने बताया कि तीन माह पहले ट्यूबवेल की मोटर खराब हुई, जिसके बाद गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तीन माह की दौड़ धूप के बाद पांच दिन पहले विभाग द्वारा मोटर लगाई गई, लेकिन पानी निकालने से पहले ही मोटर खराब हो गई। टैंकर भी कभी-कभार ही आते हैं, जिनसे पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता। उन्हाेंने चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग उनके सब्र का अब और इम्तिहान न ले व जल्द गांव में पानी का प्रबंध करे अन्यथा मजबूरन सड़कों पर उतरना पडे़गा।