{"_id":"5a0ca3734f1c1bf2538bd16b","slug":"61510777715-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ पकड़ा
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
राजोरी। शहर व आस पास के इलाकों में नशीली दवा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई विशेष मुहिम के तहत जिला पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चरस बरामद की है।
एसएसपी राजोरी युगल मनहास के अनुसार डीएसपी ऑपरेशन सुखदेव सिंह व डीएसपी हैडकवार्टर जसवंत सिंह की टीम ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर शहर के डन्नीधार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो युवकों को धर दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 115 ग्राम चरस पाउडर व 25 ग्राम चरस बरामद की है। पकड़े गए लोगों में कश्मीर घाटी के मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी धनोर और मुज्जफर वानी पुत्र अब्दुल वानी निवासी शोपियां शामिल हैं। तस्कर चरस को शहर के कुछ युवाओं को बेचने जा रहे थे। पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है।