फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   राजमार्ग का निर्माण कार्य बना सिरदर्द

राजमार्ग का निर्माण कार्य बना सिरदर्द

Thu, 04 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
राजमार्ग का निर्माण कार्य बना सिरदर्द
उधमपुर। शहर के भारत नगर और जखैनी में करीब दो वर्ष से चल रहा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य अब स्थानीय निवासियों के लिए सरदर्द बन गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए यह निर्माण ज्यादा सिरदर्द बन गया है। निर्माण कर रही कंपनी ने रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग को काट कर फोरलेन तैयार किया है। इससे रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री भी परेशान हो रहे हैं। कई संपर्क मार्ग भी अब पूरी तरह से कट गए हैं।
विज्ञापन

फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरे चरण का निर्माण कार्य जखैनी से चिनैनी नाशरी टनल तक किया जा रहा है। इसी को लेकर भारत नगर व जखैनी में कंपनी ने कटाई करके मार्ग तैयार किया है और कटाई के कारण ही भारत नगर और जखैनी की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग पूरी तरह से कट गए हैं। कंपनी की तरफ से लोगों के मोहल्ले तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता साबित हो रही है। पिछले कई महीनों से मार्ग की सुविधा न होने से लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। कई बार ओवरब्रिज बनाने की मांग पर सड़क पर भी उतरे। लेकिन, अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed