{"_id":"5a4a90454f1c1baa268b71df","slug":"41514836037-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन से ऐन पहले खराब हुआ फव्वारा, नप की हुई किरकिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन से ऐन पहले खराब हुआ फव्वारा, नप की हुई किरकिरी
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नववर्ष के पहले दिन इंदिरा चौक पर फव्वार चला कर शहरवासियों को तोहफा दिया जाना था, लेकिन लोगों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उद्घाटन से ऐन पहले फव्वारा खराब हो गया। नगर परिषद ने आनन-फानन में उद्घाटन समारोह को रद्द कर दिया। इससे नगर परिषद की भारी किरकिरी हुई। समारोह स्थल पर काफी अतिथि और नागरिक पहुंच चुके थे।
करीब छह महीने तक शहर के इंदिरा चौक और उसमें लगाए गए फव्वारे की मरम्मत का काम नगर परिषद ने करवाया। सोमवार शाम को चौक और फव्वारे के उद्घाटन के लिए समारोह आयोजित किया गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे विधायक पवन गुप्ता को उद्घाटन के लिए यहां पहुंचना था। नगर परिषद ने उद्घाटन समारोह की पूरी तैयारी कर ली थी। कई अधिकारी और शहरवासी मौके पर पहुंच चुके थे। शाम पांच बजे के करीब नगर परिषद को अचानक याद आया कि एक बार फव्वारे को चलाकर देखा जाए। जब फव्वारे को चलाने के लिए स्विच आन किया तो पूरी उम्मीदों पर पानी फिर गया। फव्वारा चला ही नहीं। नगर परिषद ने विधायक के पहुंचने से पहले कई प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तुरंत इसकी सूचना विधायक को दी गई और उसी समय कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
कुछ तकनीकी खराबी के चलते फव्वारा नहीं चल सका। नववर्ष के पहले दिन फव्वारा नहीं चल पाने से हमें खेद है। हालांकि फव्वारे को चलाने के लिए अच्छे कारगीर को इसका काम दे रखा था। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इसे ठीक कर दोबारा उद्घाटन समारोह किया जाएगा। दूसरी बार कोई खराबी नहीं पाई जाएगी।
विज्ञापन
संतोष कोतवाल, सीईओ, नगर परिषद