फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   सरकारी नीतियों का पालन नहीं कर रहे अफसर

सरकारी नीतियों का पालन नहीं कर रहे अफसर

Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
सरकारी नीतियों का पालन नहीं कर रहे अफसर
जम्मू। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने बुधवार को औद्योगिक नीति-2016 केतहत सरकारी खरीद में मूल्य प्राथमिकता के आदेश का पालन न किए जाने का मामला उठाया। मुख्यमंत्री महबूबा को पत्र लिख हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चैंबर अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को लिखे खत में सरकारी नीतियों का समुचित क्रियान्वयन न होने का मुद्दा उठाया। कहा कि भ्रष्टाचार के चलते प्रशासनिक सिस्टम ध्वस्त हो गया है। कुछ अधिकारियों को सरकार के प्रति जिम्मेदारी का भी अहसास नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने औद्योगिक नीति-2016 की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इसमें स्थानीय उद्योगों को सभी सरकारी खरीद में 15 फीसदी मूल्य प्राथमिकता का लाभ मिलना था। लेकिन पीडीडी प्रॉक्योरमेंट विंग इसका पालन नहीं कर रही। इससे कई औद्योगिक इकाईयों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री से तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ उच्च्चस्तरीय जांच और कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed