फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   रिवाल्वर और टोके के साथ तीन पकड़े

रिवाल्वर और टोके के साथ तीन पकड़े

Sun, 19 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
रिवाल्वर और टोके के साथ तीन पकड़े
आरएस पुरा। पुलिस ने हथियारों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरएस पुरा थाने में एसपी मुख्यालय जम्मू रमेश कोतवाल ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से दो रिवाल्वर, दस कारतूस और एक टोका बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को गांव चौहाला की गत्ता फैक्टरी के पास नाका लगाया गया था। इसी दौरान बाइक जेके 02 एएन 6069 पर सवार सन्नी कुमार निवासी आरएस पुरा वार्ड 4, संजीव कुमार उर्फ मुन्ना निवासी चक्क इस्लाम, बसीम खान उर्फ विक्कू निवासी वार्ड 9 बिश्नाह को रोका गया। तलाशी में उनसे हथियार बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि यह तीनों किसी वारदात को अंजाम देने के लिए कहीं जा रहे थे। पुलिस को मिली अहम जानकारी के बाद नाका लगाया गया था।
कोतवाल ने बताया कि सन्नी पर वर्ष 2016 में नारकोटिक्स के मामले में आरोपी होने पर पीएसए लगाया गया था। वहीं इस मामले में आरएस पुरा पुलिस द्वारा एफआईआर 267 /2017 /3/ 25, 4/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ आरएस पुरा सुरेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी आरएस पुरा बिश्नेष भगत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed