{"_id":"5a2aed524f1c1b86698c0636","slug":"31512762706-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोपे
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कश्मीर की जनता पाक के हक में नहीं
कांग्रेस से सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अखनूर। कांग्रेस की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उप प्रधान शाम लाल शर्मा कहा कश्मीर घाटी में जारी हिंसा से कुछ लोग ही लाभ ले रहे है। कश्मीर की जनता पाकिस्तान के हक में नहीं है। मात्र कुछ ही नेता लोगाें में भ्रम फैला कर अशांति फैला रहे हैं। उन्होंने कहा घाटी में 247 स्कूलों को आग की भेंट करने वाले और आईएसआई का झंडा उठाने वालों को राज्य सरकार नौकरियां दे रही है। जबकि अमरनाथ आंदोलन में युवाओं पर केस वापस नहीं हो सके हैं। जम्मू के लोगों को अपनों हकाें के लिए एकजुट होना होगा। एक मंच पर आना होेगा। जबकि पिछले कई वर्ष से अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले रिफयूजियों को उनका अपना हक नहीं मिला रहा है। उन्हाेंने कहा सरकारी डिपो पर गरीब लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। लोगाें को मूलभूत सुविधाओं के लिए दरदर की ठोकरें खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र में विकास नाम की चीज नहीं है। जहां पूर्व सरकार द्वारा जो विकास कार्य शुरू हुए थे। वही पर धरे रह गए हैं। उन्होंने कहा केंद्र में सत्ता में आने से पहले भाजपा ने कई वादे किऐ थे। जिस में राज्य 370 दफा को तोड़ना , विदेश से काला धन वापस लाना और महंगाई कम कराना आदि शामिल थे। इनमें से कई वादे अब तक पुरा नहीं हुए। उन्होंने कहा राज्य में अब स्थिति ऐसी हो गई है कि 90 प्रतिशत सरकारी विभागों में कश्मीर के युवाओं और मात्र दस प्रतिशत जम्मू के युवाओं को भर्ती किया गया। भाजपा के मंत्री इन सब पर खामोश बैठे हैं। लगातार जम्मू से भेदभाव हो रहा है। इस अवसर पर सुभाष लंगर , राज रानी , पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, गुल्लु राम, शमेशर सिंह, काली दास, पी शर्मा , बाबू राम, कृष्ण लाल आदि मौजूद थे।