{"_id":"69fdcc7732aa2633ee012261","slug":"3-youths-dead-after-slipping-into-jhelum-while-washing-tents-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के हाजिन में हादसा: झेलम नदी में डूबे तीन युवक, साथी को बचाने की कोशिश में तीनों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के हाजिन में हादसा: झेलम नदी में डूबे तीन युवक, साथी को बचाने की कोशिश में तीनों की जान गई
Fri, 08 May 2026 05:13 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 08 May 2026 05:13 PM IST
सार
हाजिन के चंदरगीर इलाके में झेलम नदी किनारे टेंट धोते समय एक युवक के नदी में गिरने के बाद उसे बचाने गए दो अन्य युवक भी तेज बहाव में बह गए। पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों युवकों के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करते
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कश्मीर के हाजिन इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की झेलम नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हाजिन के चंदरगीर क्षेत्र के कुछ युवक नदी किनारे टेंट धो रहे थे। इसी दौरान एक युवक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह झेलम नदी में गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए उसके दो साथी भी नदी में कूद गए लेकिन तेज बहाव के कारण तीनों युवक पानी में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, स्वयंसेवक, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सोहैल अहमद डार (22) पुत्र गुलाम नबी डार, आदिल अहमद डार (18) पुत्र बशीर अहमद डार और समीर अहमद डार पुत्र मोहम्मद जमाल डार, निवासी चंदरगीर हाजिन के रूप में हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन