{"_id":"5a4bdfe24f1c1bfe7a8b4d71","slug":"21514921954-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के 327 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के 327 पद रिक्त
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। एक ओर जहां विधानसभा सत्र के दौरान जिले में 406 शिक्षकों के रिक्त पदों की बात सामने आई थी, वहीं वर्तमान स्थिति हैरान करने वाली है। शिक्षा विभाग की मानें, तो जिले में कुल 327 पद शिक्षकों के रिक्त हैं।
गौर करने वाली बात है कि इतने पद रिक्त होने के बाद भी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर नहीं है। 327 रिक्त पदों में से विभाग 265 पद विभाग में कार्यरत लेबोरेट्री असिस्टेंट को ही शिक्षक श्रेणी में लाने के लिए तय कर चुका है, जबकि ग्यारह पद एसआरओ 552 के तहत भरे जाने हैं। शेष बचे 51 पद जनरल लाइन शिक्षकों के हैं, जो सीधी भर्ती होना तय है। हालांकि कठुआ, लखनपुर, बरनोटी, हीरानगर, मढ़ीन, सल्लन जोन से रिक्त पदों को डेढ़ साल पहले ही स्कूलों की रेश्नलाइजेशन के दौरान बनी, बिलावर, भड्डू, महानपुर आदि में शिफ्ट किया जा चुका है। यानि की यदि एसएसआरबी इन पदों के लिए आवेदन मांगती भी है तो उल्लेखनीय है कि डेढ़ साल पहले हुई इस कार्रवाई के दौरान बसोहली शिक्षा जोन ही एकमात्र ऐसा था जहां से किसी भी शिक्षक के पद को कहीं ओर शिफ्ट नहीं किया गया। हीरानगर और कठुआ विधानसभा क्षेत्रों से रिक्त पदों को पहाड़ी इलाके के शिक्षा जोन में शिफ्ट कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार दो सौ से अधिक ऐसे पद जिला के मैदानी इलाकों से शिफ्ट किए जा चुके हैं। लिहाजा यदि जिले में रिक्त पदों को भरा भी जाता है, तो किसी भी शिक्षा जोन से भर्ती किए जाने वाले युवाओं को पहाड़ी इलाकों में ही सेवाएं देनी होंगी।