{"_id":"5a034dc14f1c1b6f548bbdfe","slug":"21510165953-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ि िी ि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ि िी ि
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइलों में प्रस्ताव, सड़कों पर वाहन
उधमपुर। करीब चार वर्ष पहले पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पुराने क्वार्टर व पुरानी सब्जी मंडी की जमीन पर मल्टी लेवल पार्किंग स्थल के लिए प्रयास किया गया था। पूर्व डीसी ने जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाने को कहा था, लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद प्रस्ताव तैयार नहीं हुआद्घ अब इसके बारे में अधिकारियों को भी कोई जानकारी नहीं है।
वर्तमान समय में पिछले दस वर्ष की तुलना में चार गुना अधिक वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। हालात यह बन चुके हैं कि शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए कोई पर्याप्त स्थल नहीं बचा है। पार्किंग स्थल न होने के कारण लोगों ने शहर की सड़कों को पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अनियंत्रित तरीके से खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की समस्या सामने आ रही है। शहर में कुछ स्थान पर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, लेकिन यह स्थान सुबह के समय बाजार के दुकानदारों के वाहनों के साथ ही भर जाते हैं। जब अन्य लोग वाहनों पर सवार होकर बाजार में खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचते हैं तो उनको वाहन खड़े करने के लिए स्थान नहीं मिलता है। वर्तमान समय में जिला प्रशासन और नगर परिषद के लिए सबसे बड़ी परेशानी पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करना है। करीब चार वर्ष पहले पूर्व डीसी उधमपुर ने शहर का दौरा करके स्वास्थ्य विभाग के पुराने क्वार्टर व पुरानी होल सेल सब्जी मंडी के खाली स्थान को देखा। मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी व नगर परिषद के अधिकारी को खाली स्थान पर मल्टी लेवल पार्किंग स्थान बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी को 15 दिन के अंदर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया, लेकिन चार वर्ष बीतने के बावजूद नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी प्रस्ताव तैयार करना तो दूर इसको लेकर कोई बैठक भी नहीं कर पाया है। इतना ही नहीं नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तो किसी तरह के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश के बारे में जानकारी भी नहीं है।