फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2 Hizb militants die in Shopian gunfigh

शोपियां में भीड़ ने पुलिस से आतंकी का शव छीना, फिर 21 बंदूकों की सलामी दी

Sat, 09 Apr 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 09 Apr 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
2 Hizb militants die in Shopian gunfigh
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सैकड़ो लोगों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर वीरवार को मारे गए आतंकी का शव छीनकर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


कल सुरक्षाबलों ने शोपियां में एक मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों के नाम नसीर अमहद पंड़‌ित और वसीम मल्‍ला है। इस मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी नसीर अमहद पंड़‌ित जम्मू कश्मीर पुल‌िस में स‌िपाही रह चुका है। 
विज्ञापन


एक साल पहले नसीर श्रीनगर से पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी न‌िवास पर बतौर गार्ड तैनात था। वहीं से वह सरकारी हथ‌ियार लेकर फरार हो गया था।  इस मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकी ह‌िजबुल कमांडर बुरहान वानी के ग्रुप के सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने नसीर को 21 बंदूकों की सलामी

2 Hizb militants die in Shopian gunfigh
प्रदर्शनकार‌ियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को जलाया - फोटो : Amar Ujala
प्रदर्शनकारियों ने शव ले जा रही पुलिस की बुलेटप्रूफ गाड़ी को हाईजैक कर लिया। वे उसे पुलवामा से पांच किलेामीटर दूर करीमाबाद ले गए और उसे आग लगा दी।  करीमाबाद में नसीर के जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए। साथ ही अज्ञात आतंकियों ने नसीर को 21 बंदूकों की सलामी दी। इसमें भी हजारों लोग शामिल हुए। 

पुलवामा के एसपी रईस अहमद मीर ने पत्रकारों को बताया कि ,’ भीड़ ने पुलिस की एक गाड़ी को जला दिया है। लेकिन इसे हाईजैक कहना गलत होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed