{"_id":"5a4a98cd4f1c1b346f8b475e","slug":"191514838221-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सचिवालय की सुरक्षा में तैनात होंगे 450 से अधिक सुरक्षाकर्मी, एजेंसियों ने तैयार किया पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सचिवालय की सुरक्षा में तैनात होंगे 450 से अधिक सुरक्षाकर्मी, एजेंसियों ने तैयार किया पूरा प्लान
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बजट सत्र की सुरक्षा को लेकर सचिवालय से लेकर शहर के अन्य हिस्सों तक सुरक्षा मजबूत की गई है। वीआईपी मूवमेंट वाले रास्तों पर भी अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
नागरिक सचिवालय में करीब 450 कर्मी तैनात हैं। इनमें बजट सत्र के लिए 200 अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं। सीआरपीएफ और पुलिस दोनों की ही बराबर संख्या है। सचिवालय में प्रवेश करने के लिए कड़ी चौकसी बरती जाएगी।
विज्ञापन
आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। कुछ जांच ढांचे में भी बदलाव किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री आवास, राजभवन, विधायक होस्टल में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
इन जगहों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सादी वर्दी में पुलिस तैनात है। खुफिया तंत्र को संदिग्ध इलाकोें पर नजर रखने के लिए कहा गया है। ब्यूरो