फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   कालेज भवन का नींव पत्थर रखा

कालाकोट वासियों की इस मांग को मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने किया पूरा, जानें क्या थी वो मांग

Sun, 17 Dec 2017 05:54 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
कालेज भवन का नींव पत्थर रखा
- फोटो : DEMO PHOTO
राजोरी। कालाकोट वासियों की सरकारी डिग्री कॉलेज भवन की लंबित मांग शनिवार को उस समय पूरी हो गई, जब कालाकोट के एमएलए एवं पशु पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने कॉलेज भवन का नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कॉलेज भवन का नींव पत्थर रखा गया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि समय रहते भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि कॉलेज का अपना भवन न होने से जहां विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कतें आ रही हैं, तो दूसरी तरफ सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी कॉलेज विद्यार्थियों के कारण दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बेहतर शिक्षा प्रदान करने के गठबंधन सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पूर्व सरकारों की तरह मात्र नींव पत्थर ही नहीं रखती, बल्कि समय रहते निर्माण कार्य भी पूरा करती है। इस अवसर पर मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि कालाकोट सब डिविजन के छात्र छात्राओं को विज्ञान विषय की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर जाना पड़ता था। जब कॉलेज भवन बन जाएगा, तो उन्हें अपने यहां ही विज्ञान की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इस दौरान कॉलेज विद्यार्थियों ने मंत्री और उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक से भेंट कर उन्हें जल्द कालाकोट के सरकारी डिग्री कॉलेज में विज्ञान विषय शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed