{"_id":"5a1485cd4f1c1b60678bcb8c","slug":"191511294413-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत की जांच न होने से भड़के, जाम लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत की जांच न होने से भड़के, जाम लगाकर किया हंगामा
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाईओवर पर हुए हादसे के मृतक छात्र अभिषेक कोहली के मामले में जांच आगे न बढ़ने पर मंगलवार को छात्र भड़क गए। उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय गेट के आगे सड़क पर बैठ जाम लगा दिया। वह पुलिस की कार्यप्रणाली से आक्रोशित थे। उनका कहना था कि अभी तक यह पता नहीं चला कि छात्र को किस वाहन ने टक्कर मारी थी। सीसीटीवी कैमरा खराब होने की बात पर भी उन्होंने रोष जताया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पांच दिन में मामले को खोलने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद वह शांत हुए। आधे घंटे लगे रहे जाम से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। लॉ डिपार्टमेंट समेत तमाम विभागों के छात्र नारेबाजी, प्रदर्शन में शामिल हुए। वह अपने हाथों में ‘वी वांट जस्टिस टू अभिषेक कोहली’ के बैनर लिए हुए थे। इस बीच जाम किए जाने को लेकर छात्रों की कई वाहन सवारों से झड़प भी हुई। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे छात्राें का कहना था कि जब अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत का मामला पुलिस नहीं खोल पा रही, तो उससे और किसी बात की उम्मीद बेमानी है। उन्होंने विवि प्रशासन पर भी इस मामले में कुछ न किए जाने का आरोप जड़ा।
वाहन की टक्कर से हुई थी मौत
बीते शुक्रवार जम्मू विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ के पहले सेमेस्टर के छात्र अभिषेक की मौत हो गई थी। यूनिवर्सिटी केहॉस्टल में रहने वाला बसोहली (कठुआ) निवासी अभिषेक कोहली बाइक से कहीं जा रहा था। नवाबाद के पास पहुंचते ही उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने खून से लथपथ अभिषेक की सूचना पुलिस को दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।