{"_id":"5a2d92304f1c1b6e468b9912","slug":"181512935984-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रही चिनैनी-नाशरी टनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रही चिनैनी-नाशरी टनल
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। रविवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बीच पड़ते एशिया की सबसे लंबी टनल एक घंटे से अधिक समय तक बंद रही। इस कारण हाईवे पर सफर करने वाले यात्री काफी परेशान हुए।
रविवार की सुबह चिनैनी-नाशरी टनल के पास वाहनों को रोक दिया गया। लोग यह नहीं समझ सके कि उनके वाहनों को क्यों रोक दिया गया है, करीब एक घंटे से अधिक समय तक टनल के बाहर तक वह मोटरशेड तक वाहनों की लाईनें लग गई, जिससे सफर करने वाले यात्री काफी परेशान हुए। यात्रियों में काफी रोष था और उनका कहना था कि टनल को बंद करना ही था तो पहले से जानकारी दी जाती। करीब एक घंटे से अधिक तक सैकड़ाें वाहनों की लाईनें चिनैनी-नाशरी टनल से मोटरशेड तक पहुंच गई और कुछ यात्री टोल प्लाजा के पास टनल खुलने का इंजतार करते रहे। किसी को भी सही सूचना नहीं मिल पा रही थी। वहीं सफर कर रहे रामबन के एमएस बाली, हरमिंद्र सिंह निवासी जम्मू, बारामूला के मीर आलम व बांडीपोरा के इस्माइल ने कहा कि उन्हें तो कोई भी जानकारी नहीं थी। उन्होंने टोल भी कटा दिया और जब टनल के निकट पहुंचे तो उन्हें रोक दिया गया। उनके वाहन क्यों रोके कोई भी सही जानकारी नहीं दे पाया। उन्हें काफी परेशान होना पड़ा। उनका कहना था कि इससे अच्छा था कि वह पुराने हाईवे से पत्नीटाप के बीच से होकर जाते और जितनी देर वह जहां खड़े रहे उतनी देर में रामबन को भी पार कर गए होते। सुबह करीब दस बजकर दस मिनट पर टनल खुलने के बाद वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे तो यात्रियों ने राहत पाई।
वही टनल के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह एक तरफ से लाइट बंद हुई थी। उस लाइट को चेंज करने में समय लगा था। फिर ज्यादा लाइट आ जाने से उसे एडजस्ट करना पड़ा। कैमरे की एडजस्टमेंट में गड़बड़ी आ गई थी। उन्हें भी रि एडजस्ट करने में समय लगा। इसी कारण टनल बंद रही। वहीं उधमपुर के टीएलएमडी के एईई मोहम्मद अशरफ ने कहा कि रविवार को 132 लाइन पूरा दिन चल रही थी, वह लाइट बंद नहीं हुई थी।