{"_id":"5a4697234f1c1b0e788b5a3f","slug":"171514575651-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर में चोरी
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र में स्थित गढ़ी शिव मंदिर में वीरवार देर रात को चोर लोहे की ग्रिल तोड़ कर माता की मूर्ति से सोने के गहने और दानपात्र में पड़ी नकदी ले गए। सुबह जब पुजारी ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मंदिर के पुजारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे वह मंदिर में ताला लगा कर अपने कमरे में चले गए। सुबह पांच बजे मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर के अंदर लगी ग्रिल टूटी है। इसके बाद माता की मूर्ति पर नजर डाली, तो माता की सोने की नथ नहीं थी। मंदिर का दानपात्र भी टूटा था। उन्होंने बताया कि दो महीने से दानपात्र को खोला नहीं गया था। दानपात्र में हजारों रुपये की नकदी थी। जानकारी मिलने के कुछ समय बाद रैंबल पुलिस स्टेशन से अधिकारी व अन्य कर्मी पहुंच गए। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मंदिर में पहुंच गए। लोगों का कहना था कि अब चोरों ने भगवान के घर को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जल्द चोरों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।