{"_id":"5a2d931f4f1c1bc9678c10cf","slug":"171512936223-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिग लड़कियों की शादियां रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नाबालिग लड़कियों की शादियां रुकवाई
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कानूनी अपराध होने के बावजूद नाबालिग लड़कियों की शादी करवाने का सिलसिला कई इलाकों में जारी है। ऐसा ही एक मामला जिले के धनौड़ी गांव बरिमा पुल के पास प्रकाश में आया। यहां चाइल्ड लाइन तथा इंटीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटक्शन (आईसीपी) टीम ने मिलकर दो नाबालिग लड़कियों की शादी को रुकवा दिया।
गांव में हो रही एक ही घर की दो नाबालिग लड़कियों की शादी की सूचना चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दी। लड़कियों की उम्र पंद्रह और सोलह वर्ष बताई गई। उसके बाद चाइल्ड लाइन ने आईसीपी टीम को बताया। उसके बाद टीम की ज्योति पठानिया (पीओ), नीतू शर्मा, विक्रम सिंह, पल्लवी तथा चाइल्ड लाइन के सदस्य सोहेल अहमद, राकेश व सब इंस्पेक्टर हलीम खान ने मौके पर जाकर लड़कियों के परिवार वालों से बात कर शादी रुकवाने को कहा। बताया गया कि नाबालिग की शादी कानूनन अपराध है। समझाने पर परिवार वाले मान गए। उन्होंने शादियां रोक दीं।