{"_id":"5a19c35a4f1c1ba12d8b4ae7","slug":"171511637850-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सड़क हादसे में बाल बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सड़क हादसे में बाल बाल बचा परिवार
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बाड़ी ब्राह्मणा। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार हाईवे पर अपने आगे चल रही एक टाटा मोबाइल के पीछे टकरा गई। जिससे कार में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार जेके-02 बीएम 2321 सांबा से जम्मू की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार बाड़ी ब्राह्मणा के करथोली के पास पहुंची। तो अपने आगे चल रही टाटा मोबाइल जेके-02 बीआर 5163 की पीछे टकरा गई। कार में एक महिला और बच्चे समेत 4 लोग सवार थे। बताया गया है कार की गति काफी तेज थी और जैसे ही कार टाटा मोबाइल के साथ टकराई और तो कार के एयर बैग खुल गए। जिससे कार सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन