{"_id":"5a1da9ca4f1c1bd1408b9bd0","slug":"161511893450-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरानगर में भारी बवाल, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरानगर में भारी बवाल, आगजनी
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती गांव बनयाड़ी में मवेशी चराने को लेकर दो समुदाय के बीच हुई कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया। एक दौरान एक समुदाय के लोगों ने स्थानीय पूर्व सरपंच पर हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर भारी हंगामा होने के बाद जमकर आगजनी और तोड़फोड़ हुई। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जिसे पुलिस और प्रशासन मिलकर सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुज्जर सुमदाय के लोग गोशाला से गायों को चराने के लिए ले जा रहे थे इस दौरान उनकी पूर्व सरपंच राकेश सिंह से बहस हो गई। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने के बाद हाथापाई तक हो गई। इसमें राकेश के कान व सिर पर चोट लग गई। राकेश को घायल अवस्था में हीरानगर उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। इस घटना की जानकारी आसपास के गांवों में हुई तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इसे बाद लोगों ने सांझी मोड़ से कोट पुन्नु को जाने वाली सड़क पर यातायात बाधित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को भांपते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि राकेश हमेशा पशु तस्करों के खिलाफ काम करता रहा है। इसकी कारण उस पर हमला किया गया है। यह सिलसिला इसी तरीके से चलता रहा तो पशु तस्कर अपने स्वार्थ के लिए किसी को भी निशाना बना सकते हैं। मढीन तहसीलदार जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। देर शाम राजबाग थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि अभी वह घटनास्थल पर हैं। थाने पहुंचने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।