{"_id":"5953ffcf4f1c1b1c6b8b4758","slug":"161498677199-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर पर रियासत में जीएसटी पर बनी असमंजस की स्थिति के लिए पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
इस संबंध में बुधवार को जम्मू में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रियासत के हालात खासतौर से कश्मीर में बने सुरक्षा हालात पर चिंता प्रकट की गई। आतंकवादियों की बढ़ी गतिविधियों और सुरक्षा बलों के अलावा स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर हमलों के लिए राज्य व केंद्र सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया गया। इस अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार से अपील की गई कि वह श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को प्राथमिकता दे ताकि शांति पूर्ण तरीके से यात्रा हो पाएं। इस अवसर पर जीएसटी पर बने रियासत में भ्रम व असमंजस की स्थिति के लिए पीडीपी भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा गया यह दोनों पार्टियों फिक्स मैच खेल रही है।
मीर ने कहा जीएसटी को लागू करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। देश को जीएसटी कांग्रेस की देन है और कांग्रेस इसको लागू करने का विरोध नहीं कर सकती। उन्होंने कहा राज्य सरकार को देखना हैं कि वह किस ढंग से जीएसटी को लागू करना चाहती है। सोची समझी साजिश के तहत विपक्ष पर आरोप लगा सरकार इस मामले में बच नहीं सकती। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, उपाध्यक्ष रमण भल्ला मौजूद रहे।