फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
पुंछ। बुधवार देर शाम जिले की मेंढर तहसील में एक ट्रैक्टर पलट हो जाने से उस पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेंढर उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद सदीक निवासी गांव बसूनी और घायल की पहचान 25 वर्षीय मुजीब उल रहमान पुत्र मोहम्मद अमीन निवासी बसूनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस घटना के बारे में ब्लाक मेडिकल अधिकारी डा परवेज अहमद खान ने बताया कि बुधवार की देर शाम करीब 7.30 बजे मेंढर तहसील के गांव छजला में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने करीब 8 बजे हमारे पास अस्पताल लाया, जहां पर हमने मोहम्मद आसिफ नामक युवक को मृत पाया। उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। दूसरा युवक मुजीब उल रहमान गंभीर रूप से घायल हालत में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको जीएमसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed