{"_id":"5a3ff7714f1c1baa268b5b25","slug":"151414170915450-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के ग्रामीण इलाकों में 450 करोड़ में बिछेगा सड़कों का जाल--डा. जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के ग्रामीण इलाकों में 450 करोड़ में बिछेगा सड़कों का जाल--डा. जितेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविवार को टिकरी में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य मेहमान थे। डा. सिंह ने कहा कि भाजपा हर एक बूथ के प्रत्येक वोटर के साथ फोन के संपर्क साधेगी और उनको भाजपा के साथ जोड़ेगी। इसके अलावा उधमपुर में जल्द ही 450 करोड़ में सड़कों का जाल बिछेगा।
दोपहर करीब एक बजे डॉ. जितेंद्र सिंह के उधमपुर पहुंचने पर नेताओं ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उधमपुर-डोडा लोकसभा क्षेत्र को पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 1400 करोड़ मंजूर किए हैं और इसमें 450 करोड़ केवल उधमपुर जिले के लिए मंजूर किए गए हैं। जिले में बनने वाली सड़कों की डीपीआर तैयार की जा चुकी है और जल्द उधमपुर में सड़कों का जाल बिछेगा और जिला विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। इसके अलावा कुछ सड़कों का निर्माण व विकास कार्य सेंटर रोड फंड से किया जाएगा और इसके लिए केंद्र सरकार ने 1200 करोड़ की राशि मंजूर कर ली है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शेख अब्दुल्ला की मूर्तियों बनाने की निंदा कर रहे हैं, अगर पहले ही भाजपा को मौका दिया होता तो आज राज्य के विभिन्न स्थानों डा. श्यामा प्रसाद व व अन्य देशभक्तों मूर्तियां नजर आती।
भाजपा हर वोटर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। भाजपा के बूथ स्तर के नेता व कार्यकर्ता हर वोटर तक पहुंच कर बात करेंगे। हर महीने एक फोन वोटर को किया जाएगा और उसको भाजपा के साथ जोड़ा जाएगा। भाजपा वोटरों तक पहुंचने के लिए हर नई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने बताया कि देविका प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने में काफी देरी हुई और फिर अंत में उनको स्वयं अधिकारियों को साथ में रख कर डीपीआर तैयार करनी पड़ी। जल्द इसको लेकर भी उधमपुर में काम शुरू होगा।
विज्ञापन
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने बूथ समितियों की पूरी जानकारी हासिल की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। प्रदेश महासचिव पवन खजूरिया ने उधमपुर की समस्याओं व मांगों को डॉ. जितेंद्र सिंह के सामने रखा। इस अवसर पर जिला प्रधान राकेश गुप्ता, ओम प्रकाश, भारती शर्मा व अन्य कई नेता मौजूद थे।
इनसेट
400 करोड़ में बनेंगे 36000 बंकर
सीमांत इलाकों में बंकर बनाने को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है। सरकार ने 19 हजार हर एक घर के लिए बंकर और 17 हजार काम्युनिटी बंकर मंजूर कर लिए हैं। इसके लिए विशेष तौर प्रयास किए गए। जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ बात की तो उन्होंने तुरंत बंकर बनाने के लिए 400 करोड़ की राशि राज्य सरकार के खजाने में जमा करवा दी है।
----------
दिव्यांगों ने मांगी आवास और वाहन की सुविधा
उधमपुर। उधमपुर में कुछ दिव्यांगों ने भवन और वाहन की सुविधा व अन्य कई मांगेें टिकरी में आयोजित कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के सामने रखा।
सिंह के पहुंचने से पहले ही कुछ दिव्यांग कार्यक्रम में पहुंच चुके और अपनी बात को केंद्रीय मंत्री तक रखने के लिए घंटों इंतजार भी किया। कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह स्वयं इनके पास गए और इन्होंने बताया कि जिले में दिव्यांगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए कोई योजना तैयार नहीं हुई है। दिव्यांगों के लिए विकलांग भवन के रूप में आवास की सुविधा प्रदान करने और वाहन का प्रबंध किए जाने की मांग की। डॉ. सिंह ने आश्वासन दिया कि वह अपनी तरफ से पूरे प्रयास करेंगे और कुछ मांगों के लिए राज्य सरकार से संपर्क करें। ब्यूरो