फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   बारिश के इंतजार में आसमान की तरफ नजरें गढ़ाए किसान

बारिश के इंतजार में आसमान की तरफ नजरें गढ़ाए किसान

Fri, 08 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
बारिश के इंतजार में आसमान की तरफ नजरें गढ़ाए किसान

विज्ञापन
उधमपुर/जिब। बारिश नहीं होने से किसानों को जहां बोई गई फसल के सूखने सता रही है, वहीं अगली फसल के लिए भी उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। इस समय किसी भी गांव में चले जाइए खेतों में काम करते किसान बीच-बीच में आसमान में बादलों को देखते नजर आ जाएंगे। कई इलाकों में किसान बारिश के लिए हवन-यज्ञ भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इंद्रदेव अपनी कृपा नहीं बरसा रहे हैं।

किसान गोविंद राम, गौरी शंकर, सोहन लाल, शांति स्वरूप ने बताया कि बुधवार को आसमान पर छाए बादलों से बारिश की उम्मीद बंधी थी, लेकिन जब दूसरे दिन वीरवार को मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकली तो एक बार फिर से किसान निराश हो गए। उन्होंने बताया कि गेहूं की बिजाई का सिजन समाप्त होने वाला है, मगर अभी भी किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। जिन किसानों से गेहूं की फसल लगाई है उनके बीज भी अंकुरित नहीं हुए हैं। कुछ किसान अभी भी बिजाई के लिए बारिश के इंतजार में हैं। जमीन सुखी होने पर उसमें फसल नहीं हो पा रही है। इसके अलावा बारिश न होने से जिन किसानों ने बिजाई की है उन्हें फसलों के बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना था कि इस साल समय पर बारिश नहीं हो रही है। यदि अभी भी बारिश नहीं हुई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बारिश न होने के कारण किसान मटर तथा दालों की खेती नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed