फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   एमएच चौक पर लगने वाले जाम से शहरवासी परेशान

एमएच चौक पर लगने वाले जाम से शहरवासी परेशान

Wed, 06 Dec 2017 05:25 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
एमएच चौक पर लगने वाले जाम से शहरवासी परेशान
- फोटो : DEMO PHOTO
उधमपुर।
विज्ञापन

शहर के एमएच चौक पर हर रोज लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। एमएच चौक पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के तैनात होने के बावजूद जाम से किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है।

शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक एमएच चौक है। इस चौक से होकर गुजरने पर आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण चौक पर हर समय लगने वाला जाम है। चौक पर जाम की स्थिति ऐसी होती है कि गाड़ियों पर तो क्या पैदल गुजरने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चौक पर जाम लगने का सबसे बड़ा कारण है वहां पर यात्रियों का इंतजार करती बसें व मेटाडोर हैं। टाउन हाल से चलने वाली मेटाडोर अक्सर एमएच चौक पर खड़ी होकर यात्रियों का इंतजार करती नजर आती हैं। एमएच चौक पर वीडियो कोच बसों का अड्डा भी जाम का कारण बनता है। बस अपने स्टैंड से तो निकल जाती हैं पर थोड़ी ही दूरी पर जाकर फिर से खड़ी हो जाती है और फिर चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी औपचारिकता पूरी करने के लिए जाम से निपटने का प्रयास करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed