{"_id":"5a21a2ee4f1c1b87698bf2e6","slug":"1512153963163-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसरोटा में तालाबों नवीनीकरण के लिए 63 लाख रूपए मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसरोटा में तालाबों नवीनीकरण के लिए 63 लाख रूपए मंजूर
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
सरकार ने जसरोटा किले के प्राचीन तालाबों के पुनर्निर्माण के लिए 63 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इलाके में अपने शासनकाल के दौरान महाराजा द्वारा बनवाए गए तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए स्वायल कंजर्वेशन विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त बातें वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह ने शुक्रवार को जसरोटा में तालाबों का जायजा लेने के दौरान कहीं। उन्होंने जसरोटा किले में तालाबों के चल रहे मरम्मत के काम का निरीक्षण भी किया।
चौधरी लाल सिंह ने स्वायल कंजर्वेशन विभाग से कहा कि दोनों प्राचीन तालाबों के चल रहे मरम्मत कार्यों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को युद्ध स्तर पर काम करने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि सरकार जसरोटा किले मेंपर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास कर रही है। बाद में, मंत्री ने जखोल के रट्टी इलाके में 12 लेन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि लेन का काम ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 80 लाख की लागत से किया जाएगा। दन्नी गांव के लोगों के साथ बातचीत करते हुए, चौधरी लाल सिंह ने कहा कि सरकार ने दन्नी गांव में विकास के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है। इसमें पर्याप्त पेयजल, बिजली आपूर्ति, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य और शिक्षा के अलावा लेन-ड्रेन का काम है। इस मौके पर मंत्री ने पीएचई विभाग से कहा कि वह पानी की कमी को दूर करने के लिए हैंडपंप लगाएं और मौजूदा ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करें। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग से लेन और नालों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए कहा। चौधरी लाल सिंह ने बैरा में स्पोर्ट्स ग्राउंड में पौधे भी लगाए। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर किसी भी अतिक्रमण और किसी भी अधिकारी की भागीदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।