फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   15 Kashmir students coached by us cracked JEE(Main)

कश्मीर सुपर 30 ने भरी सफलता की उड़ान, 15 छात्रों ने पास की JEE मेन परीक्षा

Thu, 05 May 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 05 May 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
15 Kashmir students coached by us cracked JEE(Main)
kashmir super 30 - फोटो : सेंटर फॉर सोशल रिस्पांसिबिलिटी एंड लीडरशिप के फेसबुक पेज से

आतंकवाद से जूझ रहे कश्मीर घाटी में शुरु हुआ सुपर 30 भी अपनी सफलता की उड़ान भर चुका है। इस सुपर 30 में पढ़ने वाले 15 छात्रों ने व‌िपरीत पर‌िस्थ‌ियों में भी आईआईटी-जेईईई 2016 की मेन्‍स परीक्षा में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


भारतीय सेना द्वारा शुरु की गई यह पहल प्रसिद्ध पटना सुपर 30 पर आधार‌ित है। आतंकवाद से जूझ रही कश्मीर घाटी में सेना प्रतिभाशाली छात्रों की प्रतिभा को संवारने और उन्हें अच्छी राह द‌िखा कर मुख्यधारा में शाम‌‌िल करने की कोश‌िश कर रही है। 
विज्ञापन


सेना सुपर 30 के बच्चों को उनके शिक्षा के रिकॉर्ड और पारिवारिक पृष्ठभूमि आधार पर चुनती है। भारतीय सेना ने इसकी सबसे पहली शुरुआत 2014 में की थी। कश्मीर के सुपर 30 को सेना के साथ सेंटर फॉर सोशल रिस्पांसिबिलिटी एंड लीडरशिप की मदद से चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

15 Kashmir students coached by us cracked JEE(Main)
आईआईटी

सेना द्वारा इस साल सुपर 30 का आयोजन कश्मीर के बारामूला स्थित डागर डिवीज़न के तरफ से किया जा रहा है। आपको बता दें की इस परीक्षा में पास हुए सभी छात्रों को मेजर जनरल जेएस नाइन द्वारा सम्मानित किया गया।

रिटायर कर्नल जसबीर सराय ने कहा कि रिजल्ट ने यह साबित कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के युवा भी देश के दूसरे हिस्से के युवाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लायक हैं और एक विजेता की तरह बाहर आ सकते हैं। इस समय मैं भारतीय सेना को भी सलाम करना चाहता हूं, जिनके सहयोग से यह संभव हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed