{"_id":"5a3abe634f1c1bc8678c2b42","slug":"131513799267-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट के जंगलों में लगी भीषण आग, दर्जनों माइन फटने से मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाकोट के जंगलों में लगी भीषण आग, दर्जनों माइन फटने से मची सनसनी
Updated Thu, 21 Dec 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। बुधवार देर शाम एक बार फिर मेंढर तहसील के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के आसपास के जंगलों में पीओके की तरफ से आई आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। इससे दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के आगे बिछाए गए दर्जनों माइन फट गए।
विज्ञापन
हालांकि इस आग से किसी प्रकार का जानी नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है। वहीं, आग से लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में तैनात सेना आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने भी पाक अधिकृत क्षेत्र से आई आग ने बालाकोट के जंगलों में भारी तबाही मचाई थी।
विज्ञापन