{"_id":"5a26f24c4f1c1ba12d8b6af9","slug":"131512501836-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में तीन जगह नशा सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में तीन जगह नशा सामग्री बरामद
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के तीन अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ बरामद किया है। करीब आधा दर्जन लोगों को पकड़ कर इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसएमजीएस अस्पताल के पास सिटी पुलिस के लगाए गए नाके पर दो लोगों को चरस के साथ पकड़ा गया। आरोपियों में शोपियां के रहने वाले अब्दुल रशीद और मुश्ताक अहमद शामिल है। यह दोनों एक सेंट्रो कार से जा रहे थे। जब पुलिस ने जांच के लिए रोका तो 1.2 किलो चरस बरामद हुई। वहीं, जिला पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने सिद्धड़ा इलाके से आठ किलो भुक्की बरामद की। अनंतनाग के रहने वाले मुमताज अली को पकड़ा गया है। जो इस समय नगरोटा के पंजग्राई में रहता है। मंगलवार को पुलिस ने इसे जांच के लिए रोका और तलाशी लेने पर भुक्की मिली। वहीं, गंग्याल इलाके में भी भुक्की बरामद की गई है। पुलिस ने नाके पर एक स्कूटी को जांच के लिए रोका। वह भागने लगा तो पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से दस किलो भुक्की बरामद की गई। आरोपी सरताज सिंह उर्फ ताजा डिग्याना का रहने वाला है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।