{"_id":"5a108f6c4f1c1b8d698bc5a2","slug":"131511034732-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जी की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जी की दुकान में लगी आग
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे हटली मोड़ इलाके में शनिवार सुबह दर्जी की दुकान में आग लग गई। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया।
अग्निशमन विभाग ने बताया कि सुबह छह बजकर दस मिनट पर सूचना मिली कि हटली मोड़ के नजदीक पहली मंजिल पर स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर टेंडर को मौके पर रवाना कर दिया गया। जब तक आग को बुझाया जाता दुकान में रखे कपड़ों समेत काउंटर, पांच सिलाई मशीनें और एक इंटरलॉक मशीन जल चुकी थी। हालांकि, आग को इमारत के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
दुकान के मालिक ने बताया कि वह दुकान के नीचे के हिस्से में सोए थे और अचानक कमरे में धुआं उठता देखा। शटर बाहर से बंद था जिसे लोगों की मदद से खोला गया। इसके बाद ऊपरी की मंजिल पर जाकर देखा तो पूरी दुकान आग की लपटों में घिरी हुई थी। उनका भारी नुकसान हुआ है।