फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   कहकहि कहि

कहकहि कहि

Thu, 09 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कहकहि कहि
डंपिंग स्टेशन न हटने पर सड़कों पर उतरे चालक व यात्री
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के सैला तालाब इलाके में नगर परिषद की तरफ से बनाए गए डंपिंग स्टेशन को हटाने की मांग को लेकर मेटाडोर चालकों व यात्रियों ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द डंपिंग स्टेशन को हटाया नहीं गया तो मजबूरन नगर परिषद के कार्यालय का घेराव करके प्रदर्शन करना पड़ेगा।

बुधवार दोपहर करीब एक बजे चालकों व यात्रियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मनमोहन रैना, मक्खन लाल व अन्य प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सैला तालाब मेटाडोर स्टैंड के नजदीक ही नगर परिषद ने डंपिंग स्टेशन बनाया है। शहर के विभिन्न हिस्सों से हजारों टन गंदगी को इस स्थान पर जमा किया जाता है और फिर से वाहनों में भर बाहर ले जाया जाता है। डंपिंग स्टेशन के कारण यात्रियों व चालकों को हर रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डंपिंग स्टेशन से उठने वाली दुर्गंध से सड़क से होकर गुजरने वाले लोगों को भी हर समय परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसी कारण स्थानीय दुकानदारों का कामकाज भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। पिछले दिनों नगर परिषद व प्रशासन ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया, लेकिन शहर के बीच स्थापित किए गए डंपिंग स्टेशन को हटाकर स्वच्छता की बात किसी ने भी नहीं की है। हर रोज जमा होने वाली गंदगी से कई प्रकार की बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनने लगी है। कई बार डंपिंग स्टेशन को हटाने की मांग को नगर परिषद के अधिकारियों के समाने रखा है, लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से लेकर परेशानी को दूर नहीं किया है। मजबूर होकर आज सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर जल्द इसको हटाया नहीं गया तो अब कार्यालय में अधिकारियों का घेराव करके प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed