{"_id":"5a4a90434f1c1ba12d8bbd38","slug":"11514836035-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के पहले दिन ही दो शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के पहले दिन ही दो शव बरामद
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। बाद में एक की पहचान हो पाई, जबकि दूसरे की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
नए साल की पहली सुबह जीरो मोड़ तलवाड़ा के एक स्थान पर एक व्यक्ति अचेत पड़ा मिला। इसकी सुचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाया कर जांचा तो वह मृत था। शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की पहल शुरू की गई, लेकिन उसके बारे में देर शाम तक कुछ पता नहीं चला था। उसके पास से पहचान के लिए कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। पुलिस शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इसकी जानकारी सभी थानों को दे दी गई है। बताया जाता है कि मृतक के मुंह में से झाग निकल रहा था। संदेह जताया जा रहा है कि उसने ज्यादा नशा कर लिया होगा। हालांकि मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
दूसरे मामले में पुलिस को माहौर के एक स्थान पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके मुंह तथा सिर पर चोट के निशान थे। बाद में उसकी पहचान मोहम्मद कासिम निवासी बना बाडी के रूप में की गई। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसे परिवार वालों के हवाले कर दिया। दोनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।