फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   हताशा में अनाप शनाप बोल रहे फारूक

हताशा में अनाप शनाप बोल रहे फारूक

Sat, 18 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
हताशा में अनाप शनाप बोल रहे फारूक
बाड़ी ब्राह्मणा। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला के बयान पर चुटकी लेते हुए उद्योग मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कहा कि फारूक हताश हैं। इसी के चलते वह अनापशनाप बयान दे रहे हैं। कहा कि सारी दुनिया जानती है कि पीओके समेत पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। दुनिया की कोई ताकत इसे भारत से अलग नहीं सकती।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम को अपने आवास पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि नेकां लंबे समय से सत्ता में रही। ऐसे में वह राज्य के हालत के लिए जिम्मेदार है। फारूक ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की और लोगों को अपना वोट बैंक समझा, लेकिन अबकी बार जनता ने इन्हें नकार दिया है। इस तरह के गैर जिम्मेदाराना और भ्रामक बयानों से पार्टी और उसके अध्यक्ष के ढुलमुल रवैये का पता चलता है, जो सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के विवादों को हवा देते रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति लौट रही है। आतंकवाद के खात्मे के लिए आपरेशन आल आउट चल रहा है। कश्मीर में कई आतंकी मारे गए हैं। भाजपा-पीडीपी गठबंधन राज्य के विकास और शांति के रास्ते पर चल रहा है। यहां युवा विभिन्न सरकारी पहलों से जुड़े हैं। फारूक जैसे राजनेता के गैर जिम्मेदराना बयान जमीनी स्तर पर चल रहे शांति प्रक्रिया को ठेस पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed