{"_id":"594ebe874f1c1ba3228b48f1","slug":"11498332807-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा ही निकाल सकती है कश्मीर का हल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा ही निकाल सकती है कश्मीर का हल'
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू पुंछ से लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि भाजपा को मजबूत करके ही कश्मीर समस्या का हल निकाला जा सकता है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी विस्तारक कार्यक्रम के तहत शनिवार को गांव कटली, देदुए और राजी का दौरा करने दौरान सांसद ने गांवों के विकास के लिए दस लाख की राशि देने की घोषणा भी की। सांसद ने कहा कि भाजपा का विस्तारक योजना कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में भी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्यक्रम चल रहा है। भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद की है। जहां तक कश्मीर समस्या का प्रश्न है तो भाजपा ही समस्या का हल निकाल सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं और वह देश का विकास तेजी से करने के अलावा वैश्विक भाईचारा बनाए रखने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान जंगबीर सिंह चीकू, ओमकार पाधा, शिव लाल, नरसिंह दयाल, किरण कुमारी भी मौजूद रहे।