फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन, दो कर्मचारी निलंबित

सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन, दो कर्मचारी निलंबित

Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन, दो कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
राजोरी।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के राजोरी दौरे के दौरान उनकी उपस्थिति में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने व सीएम की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो सरकारी कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीसी ने की है। इतना ही नहीं प्रदर्शन में भाग लेने वाले एक राशन डीलर का लाइसेंस जब्त कर लिया गया है।
डीसी राजोरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी के अनुसार सीएम के कार्यक्रम के दिन कुछ लोगों ने एक साजिश के तहत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ लोगों ने सुरक्षा के लिए बनाए गए गेट नंबर-2 पर पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया था। उस समय सीएम से मिलने के लिए करीब पांच हजार लोग मौजूद थे, और यदि वे अधिक शोरशराबा करते तो कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी और भगदड़ भी मच सकती थी।
विज्ञापन

डीसी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच में पाया कि लोगों को उकसाने में बाढ़ नियंत्रण विभाग के कर्मचारी जुनैद चौधरी व फूड सप्लाई के राशन डीलर रशीद इकबाल मुख्य रूप से शामिल थे। इन दोनों को तत्काल ही निलंबित कर दिया गया। वहीं फूड सप्लाई विभाग के कर्मचारी का राशन डिपो भी जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि डीलर द्वारा सरकारी राशन के गबन करने का मामला भी सामने आया है जिसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पूरे मामले का कड़ा संज्ञान पुलिस भी ले रही है। पुलिस ने कुछ वीडियो की जांच की है जिसमें दर्जन भर लोग ऐसे थे जो इस हंगामे शामिल थे। उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती राजोरी पहुंची थी। यहां डाक बंगले में उन्होंने दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उस समय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उनका आरोप लगाया था कि प्रशासन ने सीएम से मिलने वाले शिष्टमंडल की सूची में से उनके शिष्टमंडल का नाम नहीं रखा है। एसएसपी जुगल मन्हास के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed