फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   पडोसियों ने महिलाओं पर किया हमला

पडोसियों ने महिलाओं पर किया हमला

Fri, 17 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
पडोसियों ने महिलाओं पर किया हमला
उधमपुर। रामनगर वार्ड नंबर दस में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इसमें एक घायल का उपचार रामनगर व दूसरे का जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर के वार्ड नंबर दस में रहने वाले देववती ने बताया कि उनके घर के नजदीक रहने वाली कमला देवी पत्नी कुलदीप कुमार तथा उसकी बेटी निशा ने उसकी पत्नी व मां के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसने बताया कि वह घर पर साथ में ही कुछ काम कर रहा था कि अचानक कमला देवी ने उनकी पत्नी अनु देवी व मां माया देवी के साथ खुदाई करने वाले औजार तथा अन्य चीजों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उनकी मां के सिर पर चोट आई। मारपीट कर वह दोनों वहां से भाग गई। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को रामनगर में भर्ती करवाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर अनु देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर उनकी पत्नी का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल अनु देवी (26) पत्नी देववती के रूप में हुई है। देववती ने बताया कि पहले भी कई बार कमला देवी ने उनके साथ मारपीट की है। कमला देवी अकसर गली को बंद करने को लेकर लगभग दो महीने पहले भी उसने उसकी भाभी लाजो देवी पत्नी रघुपती के साथ मारपीट की थी। जिससे उसके सिर पर चोट आई थी। उन्होंने इसकी शिकायत रामनगर पुलिस को दी थी। उसके बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कमला देवी पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed